Menu
BREAKING NEWS SIGN.IN
  • Home
  • ABOUT Us
  • Birthdays list
  • Disclaimer
  • Contact
  • Disavowal
BREAKING NEWS SIGN.IN

पवन सिंह, मधु शर्मा की ‘पावर स्टार’ का जलवा सेकंड वीक में भी कायम

Posted on July 1, 2025

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और सुपरस्टार एक्ट्रेस मधु शर्मा के शानदार अभिनय से सजी ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म ‘पॉवर स्टार’ का जलवा दूसरे सप्ताह में भी कायम है। ये फ़िल्म लगातार दूसरे सप्ताह में भी उत्तर प्रदेश के वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमाहॉल में प्रदर्शित की गई है। यानि कि इस फ़िल्म का जलवा वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमाहॉल में दूसरे सप्ताह में भी देखने को मिल रहा है। इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता के साथ नया रिकॉर्ड बना दिया है।

गौर करने वाली सबसे बड़ी बात यह है कि सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘जय हिन्द’ के बाद पवन सिंह, मधु शर्मा, निर्माता समीर आफताब और निर्देशक फिरोज खान की चौकड़ी ने एक बार फिर फ़िल्म ‘पॉवर स्टार’ से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।

उल्लेखनीय है कि पवन सिंह और मधु शर्मा की सुपरहिट जोड़ी में रिलीज हुई मारधाड़, नाच, गाना और रोमांच से भरपूर फिल्म ‘पावर स्टार’ को लेकर आनंद मंदिर सिनेमा हॉल के ओनर आकाश दूबे ने काफी तारीफ किया है। उन्होंने आनंद मंदिर सिनेमा के फेसबुक पेज पर फिल्म के बारे में बहुत अच्छा रिव्यु लिखा है। उन्होंने लिखा है कि ‘इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म पावर स्टार रही है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ‘पावर स्टार’ का निर्माण मैड्ज मूवीज के बैनर तले किया गया है। इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर मधु शर्मा और समीर आफताब हैं। निर्देशन की कमान निर्देशक फिरोज खान ने संभाला है। इस फिल्म का कॉन्सेप्ट और कहानी समीर आफ़ताब ने लिखी है, जबकि पटकथा और संवाद जावेद अहमद ने लिखा है। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार पवन सिंह, मधु शर्मा, पीयूष सुहाने, मनोज सिंह ‘टाइगर’, प्रकाश जैस, युगांत पांडे, संजय वर्मा, अजय पटेल, इंद्रेश त्रिपाठी, उजैर खान, हेमलाल कौशल, सुजीत सार्थक, अभिषेक हैं। मेहमान भूमिका में ऋतु सिंह, रक्षा गुप्ता, डिंपल सिंह और आस्था सिंह हैं। इस फ़िल्म के संगीतकार मधुकर आनंद, प्रियांशु सिंह, सरगम आकाश हैं। गीतकार विनय बिहारी, आशुतोष तिवारी, रोशन सिंह विश्वास, प्रिंस प्रियदर्शी हैं। फिल्म के डीओपी वासु हैं। एडीटर गुरजेंट सिंह, एक्शन मास्टर एस. मल्लेश और कोरियोग्राफर संजीव शर्मा, प्रसून यादव, राहुल हैं। पीआरओ रामचन्द्र यादव व ब्रजेश मेहर हैं। कार्यकारी निर्माता मनोज रावले, लाइन प्रोड्यूसर रिजवान खान और आर्ट डायरेक्टर शेरा हैं।

फिल्म की सफलता को लेकर के पवन सिंह ने कहा कि ‘दर्शक हमारे भगवान हैं और भगवान रूपी दर्शकों ने फ़िल्म को सुपरहिट किया है। इसके लिए मैं अपने सभी फैंस व चाहने वालों और सिनेप्रेमियों को तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं।’

एक्ट्रेस मधु शर्मा ने दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘जय हिंद के बाद हमारी चौकड़ी ने फिर से बॉक्स ऑफिस पर परचम लहराया है। यह हम सबके लिए खुशी की बात है। हमारी और पवन सिंह की जोड़ी पसंद करने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से थैंक्यू।’

फिल्म के निर्देशक फिरोज खान ने कहा कि ‘ फ़िल्म के प्रोड्यूसर मधु शर्मा और समीर आफताब ने कमाल की फ़िल्म बनाई है। उन्होंने जो सोचा उसे मैंने स्क्रीन पर बखूबी उतरा है। फिल्म की सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई देता हूं।’

पवन सिंह, मधु शर्मा की ‘पावर स्टार’ का जलवा सेकंड वीक में भी कायम

Print Friendly

Recent Posts

  • CONEX South 2025 To Add Fresh Momentum To South India’s Infrastructure Push
  • CMEI Launches Indo Benin Film And Cultural Forum In Association With Embassy Of Benin
  • Important Update: Novex Communications Protects Music Rights For Filmfare Awards Punjabi 2025
  • ANISOTROPIC An Exhibition Of Paintings By 3 Contemporary Well-Known Artists In Jehangir Art Gallery
  • Chief Guest Dr. Bu Abdullah, Anu Agarwal, Deepak Parashar, Ejaz Khan, Aman Verma Honored At 13th TIFA Awards 2025 By Shamim Khan

Recent Comments

    Archives

    • August 2025
    • July 2025
    • June 2025
    • May 2025
    • April 2025
    • March 2025
    • February 2025
    • January 2025
    • December 2024
    • November 2024
    • October 2024
    • September 2024
    • August 2024
    • July 2024
    • June 2024
    • May 2024
    • April 2024
    • March 2024
    • February 2024
    • January 2024
    • April 2023
    • March 2023
    • February 2023
    • January 2023
    • June 2022
    • May 2022
    • April 2022
    • March 2022
    • February 2022
    • January 2022
    • September 2021
    • August 2021
    • July 2021
    • June 2021
    • May 2021
    • April 2021
    • March 2021
    • February 2021
    • January 2021

    Categories

    • Actors
    • Actress
    • Albums
    • Art Exhibition
    • Author
    • Awards
    • Bhojpuri Films
    • Blogs
    • Breaking News
    • Business News
    • celebrity News
    • Digital News
    • Entertainment
    • Events
    • Exclusive News
    • Fashion Designer
    • Hindi News
    • IAWA
    • International News
    • Latest Films
    • Latest News
    • Leo Media
    • Leo News
    • Models
    • National News
    • New Films
    • News
    • Popular News
    • Singers
    • Special News
    • sports special
    • Top Story
    • Trending News
    • Uncategorized
    • Web News
    • Web Series

    Meta

    • Log in
    • Entries RSS
    • Comments RSS
    • WordPress.org
    ©2025 BREAKING NEWS SIGN.IN | Powered by SuperbThemes