Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
BREAKINGNEWSSIGN.IN

Latest National & International Trending News

BREAKINGNEWSSIGN.IN

Latest National & International Trending News

  • Home
  • ABOUT Us
  • Birthdays list
  • Disavowal
  • Disclaimer
  • Contact
  • Home
  • ABOUT Us
  • Birthdays list
  • Disavowal
  • Disclaimer
  • Contact
Subscribe
Close

Search

Special News

Ratnakar Kumar Released The Trailer Of Bhojpuri Film UMA Mahi Shrivastava Is Seen Fighting For Her Rights

By admin
October 28, 2025 3 Min Read
0

भोजपुरी सिनेमा के जाने माने फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार जब भी किसी फिल्म का निर्माण करते हैं तो वह आम फिल्मों से अलग होती है और समाज को जागरूक करने वाले मैसेज भी देती है। इसी कड़ी में रत्नाकर कुमार ने निर्देशक अनंजय रघुराज निर्देशन में भोजपुरी फिल्म ‘उमा’ का निर्माण करके मिसाल कायम किया है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री की बेस्ट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव हैं, जिन्होंने टाइटल रोल निभाया है। वो गाँव की साधारण परिवेश में पली बढ़ी लड़की के रूप में नजर आ रही हैं, जिनका विवाह बाल्यावस्था में ही हो जाता है और मैच्योर होने पर किसी कारणवश तलाक की नौबत आ जाती है। माही श्रीवास्तव कोर्ट में अपने हक की लड़ाई लड़ते हुए नजर आती हैं और गांव समाज में ताने देने वालों का को मुंहतोड़ जवाब भी देती है। इस ट्रेलर में एक्टर रितेश उपाध्याय सिंपल विलेज ब्वॉय के रूप में दिख रहे हैं। जिनका विवाह बचपन में ही माही हुआ था। यह एक फैमिली ड्रामा से भरपूर सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म है। इस फ़िल्म का ट्रेलर देखकर लग रहा है कि देश-विदेश में बहुत सारा अवार्ड जीतने वाली फिल्म जया का रिकॉर्ड तोड़ेगी। जिस प्रकार से जया बनकर माही श्रीवास्तव ने नारी के हक की आवाज उठाकर बेस्ट अभिनेत्री का खिताब हासिल किया है। उसी प्रकार इस फिल्म ‘उमा’ से भी माही श्रीवास्तव सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

उल्लेखनीय है कि फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित की गई, भोजपुरी फिल्म ‘उमा’ महिला प्रधान फिल्म है। जिसका ट्रेलर देखकर फिल्मी गलियारे में चर्चा का विषय बन गई है। जिस तरह से उन्होंने सामाजिक मुद्दों पर आधारित महिला प्रधान फिल्म ‘जया’ बनाकर भोजपुरी सिनेमा में नया इतिहास रच दिया और ‘जया’ को देश और विदेश में अनगिनत ऐतिहासिक अवार्ड से मिले हैं और अब लगता है कि फिल्म ‘उमा’ भी एक नया इतिहास रचेगी और रत्नाकर कुमार फिर से एक और नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

गौरतलब है कि रत्नाकर कुमार व जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स चैनल के बैनर तले बनी महिला प्रधान भोजपुरी फिल्म ‘उमा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक अनंजय रघुराज हैं। लेखक अरविंद तिवारी और राकेश तिवारी हैं। संगीतकार साजन मिश्रा, गीतकार धरम हिंदुस्तानी, सिंगर कल्पना पाटोवारी, प्रियंका सिंह, सुगम सिंह, किरण कश्यप हैं। डीओपी ​के. वेंकट महेश, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, आर्ट डायरेक्टर राम दुलारे और मिलिंद सिंह,  ईपी कुलदीप श्रीवास्तव, प्रोडक्शन कंट्रोलर महेश उपाध्याय हैं। इस फिल्म का पीआरओ ब्रजेश मेहर और रामचंद्र यादव हैं। इस फिल्म में मुख्य कलाकार माही श्रीवास्तव, रितेश उपाध्याय, अमरेन्द्र शर्मा, शम्भू राणा, पुष्पेन्द्र राय, नेहा सिंह, अंशू तिवारी, मोना राय, राकेश त्रिपाठी, सी.पी. भट्ट, ऋतम श्री, जेपी सिंह, अंशु तिवारी,⁠ पारुल प्रिया, बबीता सिंह हैं।

इस फ़िल्म को लेकर रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘फिल्म ‘उमा’ सामाजिक मुद्दे पर आधारित एक नारी प्रधान सिनेमा है, जो मनोरंजन के साथ-साथ आम जनता की समस्या को दर्शाती है। इस फ़िल्म के माध्यम से समाज को जागरूक करने का भरसक प्रयास किया गया है। उम्मीद है कि हमारी ये पहल लोगों के बीच सकारात्मक सोच पैदा करेगी और समाज के प्रति लोग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘रत्नाकर कुमार सर जब भी कोई फिल्म बनाते हैं तो वो इंटरटेनमेंट के साथ-साथ समाज में मैसेज भी देते हैं। जिस तरह से फ़िल्म जया में उन्होंने सामाजिक मुद्दा उठाया था और मुझे लाइफ में कुछ अलग करने का मौका दिया था, वैसे ही उमा में भी रत्नाकर कुमार सर एक नई लकीर खींच रहे हैं। इसके लिए मैं रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूँ।’

इस फिल्म के निर्देशक अनंजय रघुराज ने कहा कि ‘एक निर्माता के तौर पर रत्नाकर कुमार भोजपुरी सिनेमा में नई अलख जागने का काम कर रहे हैं। वे ऐसे फिल्म निर्माता हैं, जो भोजपुरी में सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाते हैं। फ़िल्म ‘उमा’ के निर्देशन की कमान मेरे हाथों में सौंपकर उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया है, इसके लिए उन्हें दिल से थैंक्यू।’

भोजपुरी फिल्म ‘उमा’ का ट्रेलर रत्नाकर कुमार ने किया रिलीज, हक की लड़ाई लड़ती नजर आ रही हैं माही श्रीवास्तव

Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

पूनम झावर: ग्लैमरस अदाकारा जिसने बॉलीवुड में बनाई अपनी अलग पहचान

Next

Actress Karnika Mandal to share screen in Epic Period historical movie ‘‘YANA…? with and Rahul B Kumar

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • November 2026
  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • नवरत्न पांडे की आवाज में छठ का भक्तिमय संदेश, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया ‘उगी आदित भोर भइले’
  • देश के यशस्वी एवं जनप्रिय नेता, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, अद्वितीय संगठनात्मक क्षमता, कुशल रणनीतिक कौशल एवं दृढ़ नेतृत्व के प्रतीक, भारत सरकार के माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी से आज अहमदाबाद स्थित उनके आवास पर आत्मीय भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ i
  • वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी का छठ गीत ‘उगी हे सूरज देव’ रिलीज, प्रियंका सिंह की आवाज में छठी मईया की भक्ति
  • प्रेम सिंह और मणि भट्टाचार्या अभिनीत सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा. लि. प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘रक्षा करिहा कुलदेवी माई’ का फर्स्ट लुक ऑउट
  • मनरंग LLP द्वारा आयोजित महाराष्ट्र श्री सम्मान समारोह धूम धाम से संपन्न हुआ
Copyright 2026 — BREAKINGNEWSSIGN.IN. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme