Menu
BREAKING NEWS SIGN.IN
  • Home
  • ABOUT Us
  • Birthdays list
  • Disclaimer
  • Contact
  • Disavowal
BREAKING NEWS SIGN.IN

भाजपा नीति मंच में श्रीरंजन भागवत रथ को मिली अहम जिम्मेदारी

Posted on February 5, 2026February 5, 2026

मुंबई ।भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन भाजपा नीति मंच में संगठनात्मक विस्तार के अंतर्गत श्रीरंजन भागवत रथ को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व सौंपा गया है। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारी श्रीरंजन भागवत रथ ने भाजपा नीति मंच के राष्ट्रीय संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, लगन, ईमानदारी और कर्मठता के साथ निर्वहन करेंगे।

इस क्रम में भाजपा नीति मंच के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष फतेहउद्दीन खान कादरी एवं नीति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेंद्रभाई जोशी के समर्थन एवं सहमति से श्रीरंजन भागवत रथ को भाजपा नीति मंच महाराष्ट्र की कमान सौंपी गई है। संगठन का मानना है कि उनके अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता से नीति मंच को नई मजबूती प्राप्त होगी।

श्रीरंजन भागवत रथ ने अपने वक्तव्य में कहा कि वे भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से सतत प्रयास करते रहेंगे और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल संगठनात्मक कार्यों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा करना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए वे प्रधानमंत्री मोदी एवं भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने का हर संभव प्रयास करेंगे, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक भी विकास की किरण पहुँचे।

श्रीरंजन भागवत रथ ने आगे कहा कि भाजपा नीति मंच के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर एक विशेष कार्ययोजना के तहत समाजसेवा, जनसहयोग एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश का हर नागरिक आत्मनिर्भर बने और विकास की मुख्यधारा से जुड़े, और इसी सपने को साकार करने में भाजपा नीति मंच राष्ट्रीय संगठन की अहम भूमिका होगी।

उल्लेखनीय है कि श्रीरंजन भागवत रथ न केवल राजनीति और जनसेवा से लंबे समय से जुड़े हुए हैं, बल्कि वे एलियन सेंस फिल्म्स के संस्थापक भी हैं, जो एक नेशनल अवॉर्ड प्राप्त फिल्म निर्माण कंपनी है। फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन और वीएफएक्स के क्षेत्र में उन्हें लगभग तेईस वर्षों का अनुभव है और उन्होंने भारतीय सिनेमा को तकनीकी दृष्टि से नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

संगठन का मानना है कि उनके अनुभव, दूरदर्शी सोच, रचनात्मक दृष्टिकोण और अनुशासित कार्यशैली से भाजपा नीति मंच को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती मिलेगी। उनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भाजपा नीति मंच सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की दिशा में और अधिक प्रभावशाली भूमिका निभाएगा।

भाजपा नीति मंच में श्रीरंजन भागवत रथ को मिली अहम जिम्मेदारी

 

Recent Posts

  • ARTIVAL FOUNDATION Presents ART CONTINUUM 2026 An Art Exhibition By 30 Contemporary Renowned Artists From Across India At Carpe Diem Art Gallery, Goa
  • भाजपा नीति मंच में श्रीरंजन भागवत रथ को मिली अहम जिम्मेदारी
  • The “Mukti Yantra” For Drinking Water Purification By The Vedic World Created By Pandit Rajkumar Sharma For Healthy And Energized Water
  • Arun Mishra Honoured With “Popular Civilian Icon Of India Award 2026”
  • 19th International Festival Of Cellphone Cinema Grandly Inaugurated At Marwah Studios

Recent Comments

    Archives

    • February 2026
    • January 2026
    • December 2025
    • November 2025
    • October 2025
    • September 2025
    • August 2025
    • July 2025
    • June 2025
    • May 2025
    • April 2025
    • March 2025
    • February 2025
    • January 2025
    • December 2024
    • November 2024
    • October 2024
    • September 2024
    • August 2024
    • July 2024
    • June 2024
    • May 2024
    • April 2024
    • March 2024
    • February 2024
    • January 2024
    • April 2023
    • March 2023
    • February 2023
    • January 2023
    • June 2022
    • May 2022
    • April 2022
    • March 2022
    • February 2022
    • January 2022
    • September 2021
    • August 2021
    • July 2021
    • June 2021
    • May 2021
    • April 2021
    • March 2021
    • February 2021
    • January 2021

    Categories

    • 24×7 News
    • 365×24 News
    • Actors
    • Actress
    • Albums
    • Art Exhibition
    • Author
    • Awards
    • Bhojpuri Films
    • Blogs
    • Breaking News
    • Business News
    • celebrity News
    • Digital News
    • Entertainment
    • Events
    • Exclusive News
    • Fashion Designer
    • Hindi News
    • IAWA
    • International News
    • Latest Films
    • Latest News
    • Leo Media
    • Leo News
    • Models
    • Music Directors
    • National
    • National News
    • New Films
    • News
    • Online News
    • Popular News
    • Singers
    • Special News
    • sports special
    • Top Story
    • Trending News
    • Uncategorized
    • Web News
    • Web Series

    Meta

    • Log in
    • Entries feed
    • Comments feed
    • WordPress.org
    ©2026 BREAKING NEWS SIGN.IN | Powered by SuperbThemes