Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
BREAKINGNEWSSIGN.IN

Latest National & International Trending News

BREAKINGNEWSSIGN.IN

Latest National & International Trending News

  • Home
  • ABOUT Us
  • Birthdays list
  • Disavowal
  • Disclaimer
  • Contact
  • Home
  • ABOUT Us
  • Birthdays list
  • Disavowal
  • Disclaimer
  • Contact
Subscribe
Close

Search

Exclusive News

Shilpa Chaudhary Will Be Seen In Police Uniform In The Web Series The Criss Cross Deal

By admin
August 16, 2021 3 Min Read
0

वेब सीरीज “द क्रिस क्रॉस डील” में शिल्पा चौधरी पुलिस की वर्दी में आएंगी नजर।

बिंदास पुलिस वाली बनने का सपना पूरा हुआ दिख रहा है ऎक्ट्रेस शिल्पा चौधरी का बॉलीवुड में रानी मुखर्जी, तब्बू सहित कई अभिनेत्रियों ने पुलिस वाली का दमदार किरदार अदा किया है जिन्हें दर्शकों ने भी खूब पसन्द किया है। कई विज्ञापन फिल्मों और म्यूज़िक वीडियो में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी ऎक्ट्रेस शिल्पा चौधरी भी अब एक सब इंस्पेक्टर के किरदार में नजर आने वाली हैं। जी हां, जल्द आने वाली एक सस्पेन्स थ्रिलर वेब सीरीज “द क्रिस क्रॉस डील” में शिल्पा चौधरी पुलिस वाली की भूमिका कर रही हैं। सब टीवी पे आने वाले मशहूर शो एफआईआर में लेडी इंस्पेक्टर चौटाला जैसा किरदार अदा करने का ख्वाब देखने वाली शिल्पा चौधरी के लिए यह काफी चैलेंजिंग रोल है जिसे उन्होंने एक्सेप्ट किया है। लेडी सिंघम का रोल करना शिल्पा चौधरी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है मगर उन्होंने इसके लिए काफी तैयारी की। चाहे पुलिस वाली की बॉडी लैंग्वेज हो, या फिर संवाद की अदायगी हो, शिल्पा चौधरी ने हर एक पहलू पर काफी मेहनत की है ताकि यह किरदार रियल लगे। वेब सीरीज में वह पुलिस की वर्दी में काफी जम रही हैं। सेट से लीक हुई उनकी तस्वीरों से लगता है कि शिल्पा चौधरी ने बड़ी ही ईमानदारी और बहादूरी से इस रोल को प्ले किया है। उनके चेहरे की गम्भीरता यह दर्शा रही है कि वह लेडी सिंघम के अवतार में हैं।

आपको बता दें कि कंगना राणावत से बेहद प्रेरणा हासिल करके बॉलीवुड में अपनी एक पहचान बनाने वाली शिल्पा चौधरी खुद को चैलेंजिंग रोल के लिए हमेशा तय्यार रखती हैं। वह मानती हैं जिस कैरेक्टर में चैलेंज न हो उसे करने में क्या मजा आएगा।

शिल्पा चौधरी नागपुर की हैं मगर पिछले कई वर्षों से वह मुंबई में रह रही हैं। उन्होंने ढेर सारे प्रिंट शूट और कैटलॉग शूट किए हैं और मॉडल के रूप में अपनी एक पहचान कायम कर ली है। थियेटर बैक ग्राउंड रखने वाली शिल्पा चौधरी की पर्सनालिटी ऐसी है कि चाहे साड़ी हो या फिर कोई वेस्टर्न ड्रेस हो, या पुलिस की वर्दी हो, वो हर कॉस्ट्यूम में बहुत अच्छी लगती हैं।

बता दें कि सस्पेन्स थ्रिलर वेब सीरीज “द क्रिस क्रॉस डील” दर्शकों के लिए भरपूर मनोरंजन लेकर आने वाली है। नेक्स सिनेमा प्रस्तुत व पब्लिश मीडिया फ़िल्म के बैनर तले बनी   वेब सीरीज के निर्माता अभिषेक बर्मन, शबनम परवीन और अखिलेश सिंह है। यह वेब सीरीज ओटीटी VIS पे रिलीज होगी।

 

इसमें शिल्पा चौधरी के अलावा समीक्षा भटनागर, अभिलाष चौधरी, शशांक मिश्रा, कोमल सोनी,इत्यादि जैसे कलाकार काम कर रहे हैं। इसके लेखक निर्देशक अतुल गुप्ता और डीओपी पप्पू के. शेट्टी हैं। यह एक सस्पेन्स थ्रिलर सीरीज है जिसमें रौंगटे खड़े कर देने वाले दृश्य हैं।

Tags:

# National News#Astrology#BollywoodNews#BreakingNews#BusinessNews#ExclusiveNews#FilmiNews#FilmPersonalities#FilmStars#LatestFilms#LatestNews#Mumbaikars#MusicDirectors#NewFilms#Reviews#TrendingNewsactorsActressDirectorsProducersSingerssports
Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

Clash of Colours Elite Fashion Show By Aatarah By Jagrruti – Landmark Mercedes-Benz – Chal Charkha & Malabar Jewellers

Next

Nishi Singh’s Music Video Dard Kitna Hai Released

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • November 2026
  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • नवरत्न पांडे की आवाज में छठ का भक्तिमय संदेश, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया ‘उगी आदित भोर भइले’
  • देश के यशस्वी एवं जनप्रिय नेता, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, अद्वितीय संगठनात्मक क्षमता, कुशल रणनीतिक कौशल एवं दृढ़ नेतृत्व के प्रतीक, भारत सरकार के माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी से आज अहमदाबाद स्थित उनके आवास पर आत्मीय भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ i
  • वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी का छठ गीत ‘उगी हे सूरज देव’ रिलीज, प्रियंका सिंह की आवाज में छठी मईया की भक्ति
  • प्रेम सिंह और मणि भट्टाचार्या अभिनीत सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा. लि. प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘रक्षा करिहा कुलदेवी माई’ का फर्स्ट लुक ऑउट
  • मनरंग LLP द्वारा आयोजित महाराष्ट्र श्री सम्मान समारोह धूम धाम से संपन्न हुआ
Copyright 2026 — BREAKINGNEWSSIGN.IN. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme