Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
BREAKINGNEWSSIGN.IN

Latest National & International Trending News

BREAKINGNEWSSIGN.IN

Latest National & International Trending News

  • Home
  • ABOUT Us
  • Birthdays list
  • Disavowal
  • Disclaimer
  • Contact
  • Home
  • ABOUT Us
  • Birthdays list
  • Disavowal
  • Disclaimer
  • Contact
Subscribe
Close

Search

Digital News

सनातन धर्म की अक्षय ज्ञाननिधि को जनसुलभ बनाने हेतु सतत प्रयत्नशील एस के तिवारी और “सनातन वर्ल्ड”

By admin
August 18, 2024 4 Min Read
0

सनातन धर्म सागर की तरह अथाह और आसमान की तरह असीम है। इसके उद्गम, उद्भव तथा इसकी उदात्तता का पता करना भी दुष्कर है। सनातन धर्म को परिभाषित करना भी एक  विकट कार्य है। वेद, पुराण, ग्रंथ, उपनिषद का नाम भर बड़ी मुश्किल से कुछ लोग जानते हैं, इनकी विशिष्टता, विवरणिका, विवेचना तो विरले व्यक्ति ही कर पाते हैं। यह कार्य जटिल एवं चुनौतीपूर्ण है, पर, असंभव कतई नहीं। एस के तिवारी जो सनातनी संस्कृति के उत्थान हेतु सतत प्रयत्नशील है। इस पुनीत कार्य को मूर्त रूप देने के लिए तिवारी ने एक यूट्यूब चैनल खोल रखा है जो अनवरत हमारे अलौकिक धर्मग्रंथों के विवरण/ गाथा गीत प्रक्षेपित करते रहता है। यूट्यूब चैनल का नाम है ”सनातन वर्ल्ड” (Sanatan World) और उसका टैग लाईन है – म्युजिक ऑफ सोल (Music of Soul/ आत्मा का संगीत) !

एस के तिवारी अर्थात् शैलेश बृजलाल तिवारी के चिंतन की व्यापकता और  उनके ”सनातन वर्ल्ड (Sanatan World)” की उपादेयता का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि वह सिर्फ वेद पुराण के नाम से नहीं संतुष्ट होते, उनकी चिन्ता है कि एक सामान्य सनातनी व्यक्ति को भी अपने धर्मग्रंथों के मूल भाव का ज्ञान होना चाहिये। इस कारण ही एस के तिवारी अपने सनातन वर्ल्ड यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube Channel) के लिए महिमा गीत अथवा भक्ति गीत न लिखकर गीतों का नाम दिया है – विवरण गीत। उदाहरणार्थ – सनातन वर्ल्ड Sanatan World में यदि ऋग्वेद का विवरण गीत है तो उसमें उस वेद का विषय, उद्देश्य सब कुछ संबंधित गीत में समावेशित होता है। इसी प्रकार अन्य तीन वेदों यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद के विवरण गीत भी सनातन वर्ल्ड यूट्यूब चैनल (Sanatan World Channel) पर हैं। लगभग चार वर्षों से यूट्यूब पर सक्रिय ”सनातन वर्ल्ड” Sanatan World ऐसे ही कितने वीडियो अपलोड कर चुका है, उपलब्ध है। इसी प्रकार छह शास्त्र हैं – शिक्षा, कल्प, ज्योतिष, छंद, निरूक्त और व्याकरण। इनके अतिरिक्त अठारह पुराणों के लिए भी सनातन वर्ल्ड यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube Channel पर विवरण गीत उपलब्ध किये जायेंगे। आप यदि पुराण के मूल भाव जानना चाहते हैं तो नियमित सनातन वर्ल्ड Sanatan World देखते रहें। पहले अठारह पुराणों के नाम को क्रमागत रूप में कंठस्थ कर लें  फिर सनातन वर्ल्ड यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube Channel) पर देखते रहें ब्रह्म पुराण, पद्म पुराण, विष्णु पुराण, वायु पुराण, भागवत पुराण, नारद पुराण, मार्कण्डेय पुराण, अग्नि पुराण, भविष्य पुराण, ब्रह्मवैवर्त पुराण, लिङ्ग पुराण, वाराह पुराण, स्कन्द पुराण, वामन पुराण, कूर्म पुराण, मत्स्य पुराण, गरूड़ पुराण और ब्रह्माण्ड पुराण के विवरण गीत।

”सनातन वर्ल्ड यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube Channel) के सर्वेसर्वा शैलेश बृजलाल तिवारी उर्फ एस के तिवारी का परिवार,  इनके पूर्वज धर्म संस्कृति को लेकर जागरूक थे। पिता से गुरुदीक्षा लेकर इस धर्म-कर्म में सक्रिय हुए युवा तिवारी को प्रेरणा उनसे ही मिलती है जिसका परिणाम यह सनातन वर्ल्ड यूट्यूब चैनल Sanatan World YouTube Channel है। एस के तिवारी जितने भी  धर्म ग्रंथ हैं उन सब पर दृष्टिपात करते हैं। वेद हो गया तो उपवेद पर काम करने लगते हैं। फिर बारह जाग्रत ज्योतिर्लिंग हैं जिनके विवरण गीत एस के तिवारी के ”सनातन वर्ल्ड यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube Channel)” पर उपलब्ध रहेंगे, यथा- सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारेश्वर, भीमाशंकर, विश्वेश्वर (विश्वनाथ), त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वर और घृष्णेश्वर। तिवारी कहते हैं, यह क्रम सतत सदैव चलता रहेगा क्योंकि सनातन धर्म का न आदि है, न इति। और निस्संदेह इसका वाहक/ साक्षी रहेगा यूट्यूब चैनल ”सनातन वर्ल्ड” यूट्यूब चैनल- म्युजिक ऑफ सोल (Sanatan World YouTube Channel – The Music of Soul)!

  

SK Tiwari And Sanatan World  Who Are Continuously Striving To Make The Inexhaustible Knowledge Fund Of Sanatan Dharma Accessible To The Public

सनातन धर्म की अक्षय ज्ञाननिधि को जनसुलभ बनाने हेतु  सतत प्रयत्नशील एस के तिवारी और “सनातन वर्ल्ड”

Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

Adv. Ashish Shelar Unveils A Series Of Sculpture At Bandra West

Next

बिज़नसमैन और प्रोड्यूसर गोपेश (अभीर) की ग्रैंड बर्थडे पार्टी, पत्नी त्रिशा संग मनाया खास दिन

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • November 2026
  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • नवरत्न पांडे की आवाज में छठ का भक्तिमय संदेश, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया ‘उगी आदित भोर भइले’
  • देश के यशस्वी एवं जनप्रिय नेता, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, अद्वितीय संगठनात्मक क्षमता, कुशल रणनीतिक कौशल एवं दृढ़ नेतृत्व के प्रतीक, भारत सरकार के माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी से आज अहमदाबाद स्थित उनके आवास पर आत्मीय भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ i
  • वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी का छठ गीत ‘उगी हे सूरज देव’ रिलीज, प्रियंका सिंह की आवाज में छठी मईया की भक्ति
  • प्रेम सिंह और मणि भट्टाचार्या अभिनीत सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा. लि. प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘रक्षा करिहा कुलदेवी माई’ का फर्स्ट लुक ऑउट
  • मनरंग LLP द्वारा आयोजित महाराष्ट्र श्री सम्मान समारोह धूम धाम से संपन्न हुआ
Copyright 2026 — BREAKINGNEWSSIGN.IN. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme