Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
BREAKINGNEWSSIGN.IN

Latest National & International Trending News

BREAKINGNEWSSIGN.IN

Latest National & International Trending News

  • Home
  • ABOUT Us
  • Birthdays list
  • Disavowal
  • Disclaimer
  • Contact
  • Home
  • ABOUT Us
  • Birthdays list
  • Disavowal
  • Disclaimer
  • Contact
Subscribe
Close

Search

News

छठ पर्व पर भक्ति का नया रंग लेकर आया ‘छठी मईया बिनती हमार’, प्रियंका सिंह की आवाज में गूंजेगी आस्था

By admin
November 2, 2026 3 Min Read
0

मुंबई। लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच भोजपुरी संगीत जगत में भक्ति और श्रद्धा से सराबोर नया गीत ‘छठी मईया बिनती हमार’ रिलीज हो गया है। म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के बैनर तले रिलीज इस गीत को मशहूर गायिका प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज दी है, जबकि अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने अपने भावपूर्ण अभिनय से गीत को जीवंत बनाया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।

‘छठी मईया बिनती हमार’ में छठ व्रत की पवित्रता, सूर्य देव की उपासना और छठी मईया के प्रति अटूट विश्वास को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। गीत में एक भक्त अपने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र, घर में खुशहाली और जीवन में सुख-शांति के लिए छठी मईया से विनती करता नजर आता है। घाट पर अर्घ्य देने की तैयारी, व्रतियों की आस्था और छठ के पारंपरिक रीति-रिवाज गीत के भाव को और गहरा बनाते हैं।

इस मौके पर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा, “छठ महापर्व हमारी संस्कृति, परंपरा और लोक आस्था का प्रतीक है। यह ऐसा पर्व है, जिसमें लोग पूरे परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए छठी मईया और भगवान सूर्य की आराधना करते हैं। हमारी कोशिश रही है कि इस गीत के माध्यम से छठ की पवित्रता और भक्तों की सच्ची भावनाओं को संगीत के जरिए लोगों तक पहुंचाया जाए। उम्मीद है कि यह गीत हर घर और छठ घाट तक पहुंचेगा और श्रोताओं को छठी मईया की भक्ति से जोड़ने का काम करेगा।”

अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने कहा, “छठी मईया का यह गीत मेरे लिए सिर्फ एक म्यूजिक वीडियो नहीं, बल्कि आस्था और भावनाओं से जुड़ा अनुभव है। छठ पर्व में व्रत करने वाली महिलाओं की श्रद्धा, उनका समर्पण और परिवार के लिए उनकी प्रार्थना मन को छू जाती है। इस गीत की शूटिंग के दौरान मैंने कोशिश की कि अपने अभिनय के माध्यम से एक छठ व्रती की भावनाओं और मां के प्रति उसकी भक्ति को सच्चाई के साथ पर्दे पर उतार सकूं।”

वहीं गायिका प्रियंका सिंह ने कहा, “छठी मईया के गीत गाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। छठ पर्व से हर भोजपुरी परिवार की गहरी भावनाएं जुड़ी हुई हैं। इस गीत को गाते समय मैंने महसूस किया कि इसमें एक बेटी, एक मां और एक भक्त की प्रार्थना समाई हुई है। मेरी कामना है कि छठी मईया सभी के परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखें और श्रोताओं को मेरी आवाज में यह भजन पसंद आए।”

गीत के संगीतकार आर्या शर्मा और सोनू शर्मा हैं, जबकि इसके बोल सोनू शर्मा ने लिखे हैं। संगीत संयोजन सत्यम सिंह ने किया है। वीडियो का निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है। डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता और डीआई रोहित सिंह हैं। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पंकज सोनी ने संभाली है।

छठ पर्व के अवसर पर रिलीज हुआ यह गीत भोजपुरी लोक संस्कृति और भक्ति संगीत की परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास है। ‘छठी मईया बिनती हमार’ अब वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

रत्नाकर कुमार ने किया प्रस्तुत, माही श्रीवास्तव ने अपने अभिनय से गीत में उतारी छठ महापर्व की श्रद्धा और लोक परंपरा

Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

मुंबई में ‘फिल्मी टाइगर अवार्ड्स 2026’ का भव्य आयोजन, अशफाक खोपेकर की अध्यक्षता में लगभग 60 प्रतिभाओं को मिला सम्मान

Next

पायल की छनक और दामिनी के ठुमकों से मचा बवाल, प्रतिभा राज लेकर आईं ‘लइला पायल राजा पीतल के’

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • November 2026
  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • पायल की छनक और दामिनी के ठुमकों से मचा बवाल, प्रतिभा राज लेकर आईं ‘लइला पायल राजा पीतल के’
  • छठ पर्व पर भक्ति का नया रंग लेकर आया ‘छठी मईया बिनती हमार’, प्रियंका सिंह की आवाज में गूंजेगी आस्था
  • मुंबई में ‘फिल्मी टाइगर अवार्ड्स 2026’ का भव्य आयोजन, अशफाक खोपेकर की अध्यक्षता में लगभग 60 प्रतिभाओं को मिला सम्मान
  • डॉ. मुकेश त्यागी ने मॉस्को को मंत्रमुग्ध किया
  • गीतकार – संगीतकार अमिताभ रंजन का नया रोमांटिक एंथम वीनस वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से देव नेगी और इशू शर्मा की आवाज़ में “जाने क्या हो गया” रिलीज़
Copyright 2026 — BREAKINGNEWSSIGN.IN. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme